छत्तीसगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने पर छात्र गिरफ्तार: पहले नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाया फिर सोशल मीडिया पर कर दिया पोस्ट, पुलिस ने 11वीं के छात्र को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। न्यायधानी में में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो वायरल करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया था। दरअसल, सेंट्रल लेवल पर बनी टीम ने मॉनिटरिंग कर नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले छात्र की पहचान की और उसके खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। लिहाजा, पुलिस ने दबिश देकर छात्र को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल जब्त किया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

छोटी कोनी में रहने वाला सोमेंद्र बंजारे (18 साल) 11वीं कक्षा का छात्र है। उसने कुछ माह पहले नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाया। फिर बाद में उसे सोशल साइट्स में अपलोड कर दिया। इधर, चाइल्ड पोर्नोग्राफी की निगरानी करने के लिए सेंट्रल लेवल पर बनी टीम की जांच में पता चला कि वीडियो कोनी क्षेत्र के युवक ने अपलोड किया है। उसके मोबाइल के जरिए उसकी पहचान की गई।

लिहाजा, उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए SP को पत्र लिखा गया। उनके निर्देश पर कोनी TI सुनील तिर्की ने केस दर्ज कर आरोपी सोमेंद्र बंजारे को पकड़ लिया।

पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, तब वह इस घटना की जानकारी होने से इंकार करता रहा। उसने गुमराह किया कि उसके मोबाइल से किसी दूसरे लोगों ने वीडियो अपलोड किया होगा। बारीकी से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बयां किया और अश्लील वीडियो अपलोड करने की जानकारी दी।

इंटरनेट में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और तस्वीरों का प्रसार को रोकने के लिए सेंट्रल लेवल पर मॉनिटरिंग करने के लिए टीम बनाई गई है। केंद्रीय अपराध अनुसंधान रिकॉर्ड ब्यूरो की तकनीकी टीम इस तरह से चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर नजर रखती है। प्रसार रोकने के साथ ही कार्रवाई करने के लिए संबंधित राज्य की पुलिस को कार्रवाई करने के लिए आरोपी की पहचान कर जानकारी दी जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...