भिलाई में क्रिकेट खिलाड़ी की पत्नी की हत्या!: 7 साल बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच…पौधों को पानी देने आए माली ने देखा था शव

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने क्रिकेट खिलाड़ी की पत्नी की मौत के मामले में हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है। पहले सिर्फ मर्ग की कायमी हुई थी। अब मामला 7 साल पुराना है।

नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि जनवरी 2015 को मैत्रीकुंज रिसाली निवासी नेशनल क्रिकेट खिलाड़ी गोपाल राव की पत्नी कनक विजया लक्ष्मी राव की 52 वर्ष की उम्र में किसी ने हत्या कर दी थी। गोपाल राव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सीढ़ी से फिसल कर गिर गई है। इससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई है।

तत्कालीन नेवई टीआई एमपी टंडन ने मामले में मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा था। टीआई ने मर्ग मामले की जांच तो की, लेकिन उसे पूरी नहीं किया और मामला को दबा दिया। इसके बाद से जितने भी टीआई आए उन्होंने उस मामले पर ध्यान नहीं दिया और वह फाइल धूल खाती रही।

साल 2020 में रुआबांधा निवासी ध्रुव वर्मा ने इसकी शिकायत आईजी दुर्ग से की और आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबा रही है। मर्ग मामले की जांच इतने साल में भी पूरी नहीं हुआ। ध्रुव वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह क्रिकेटर गोपाल राव के घर में माली का काम करता है। घटना के दिन सुबह वह पौधों को पानी देने गया था।

उसने वहां देखा कि ग्राउंड फ्लोर आंगन में सीढ़ी के पास कनक विजया लक्ष्मी राव पड़ी थीं। घर का दरवाजा भीतर से खुला था। उसके आवेदन पर संज्ञान लेते हुए आईजी ओपी पाल ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद नेवई टीआई भारती मरकाम ने मामले की जांच की और हत्या का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...