CG – सनकी आशिक ने पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट: शादीशुदा प्रेमिका के साथ बना रहा था संबंध… पति ने देख लिया, प्रेमी ने लात घूसों से पीट-पीटकर मार डाला… फिर गर्लफ्रेंड का भी घोंटा गला

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति-पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है जिस महिला की हत्या आरोपी ने की है वो उसकी प्रेमिका थी। जब दोनों संबंध बना रहे थे तब महिला के पति ने देख लिया। जिसके बाद महिला के पति और बॉयफ्रेंड में विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया। मामला सर्वमंगला चौकी के भिखारी डेरा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक वासुदेव यादव (66) और उसकी पत्नी शांता बाई (64) की हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्त शेख रमजान अली (42) को अरेस्ट कर लिया है। वहीं कमल सतनामी (38) फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, ये वारदात 3 दिसंबर की है। कमल सतनामी, दोस्त शेख रमजान अली और महिला का पति वासुदेव यादव के घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। इस दौरान जब महिला का पति वासुदेव यादव नशे में चूर हो गया तो उसे आता हूं कहकर कमल उसके घर चला गया।

कमल जब काफी देर तक वापस शराब पीने वाली जगह पर नहीं आया तो वासुदेव यादव भी अपने घर के लिए चला गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ कमल को संबंध बनाते देख लिया। कमल ने भंडा फूट जाने की डर से वासूदेव के सीने पर लात मारी। इससे वह गिर गया।

बॉयफ्रेंड ने पत्नी के सामने ही उसके पति को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला। इससे महिला घबरा गई। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी, तभी कमल का दोस्त शेख रमजान अली मौके पर पहुंचा। दोनों दोस्त एक राय होकर महिला को मारने की साजिश रची।

इस दौरान शेख रमजान अली महिला के पैरों को पकड़ा और कमल ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। वारदात के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। दूसरे दिन महिला का प्रेमी सर्वमंगला पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वासुदेव यादव और उसकी पत्नी की लाश पड़ी है।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मर्डर का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस शक के आधार पर पहले कमल को ही पकड़ा, फिर उससे पूछताछ के बाद रमजान को पकड़ा।

इस दौरान दोनों ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों टूट गए। हत्या की करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...