दुर्ग में ‘क्षितिज अपार संभावनाएं’ योजना के तहत दिव्यांग छात्रों को मिली प्रोत्साहन राशि… दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 10 मेधावी छात्रों को दिया चेक

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर IAS ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में समाज कल्याण विभाग के द्वारा ’’क्षितिज अपार संभावनाएं’’ योजना संचालित है। इस योजना अंतर्गत माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत् मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ताकि वे स्वावलंबी बन सकें और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें। कलेक्टर चौधरी ने आज योजना के तहत् जिले के 10 मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छः-छः हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का डमी चेक प्रदान किया। इन छात्र-छात्राओं में देवेन्द्र कुमार रजक, विशाल साहू, कृष्णा सिंह, कु. पी.संजना, कु. बिन्दु कुर्रे, कु. युक्ति, कु. दीपा केवट, कु. अल्का साहू, कु. इषा राजपूत और कु. जया खुटियारे शामिल हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित परिहार और कार्यालयीन कर्मचारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...