दुर्ग में ब्राईट बेवरेज फैक्ट्री के 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज; महिला कर्मचारी की मौत का मामला… जाँच के बाद कंपनी की लापरवाही साबित; जानिए कौन-कौन बनाए गए अपराधी और क्या थी पूरी घटना…?

दुर्ग। दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में फैक्ट्री के कंरट की चपेट में आने से मौत होने के मामले में पुलिस ने अब जांच के बाद अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 304 ए के तहत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जामुल पुलिस ने बताया कि, ब्राईट बेवरेज में बाटलिंग से लेकर सर्विसिंग का काम करने वाली 18 वर्षीय आस्था कालोनी कुरुद निवासी अंजी भोई 11 जून 2022 की रात बाटलिंग अनलोडिंग कर ई-रिक्शा को चार्जिग करते समय कंरट की चपेट में आ गई।

जिसे उपचार के लिए सुपेला के शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। जहां अंजी की मौत हो गई। पुलिस जांच में पाया कि अंजी से बिना ट्रेनिंग के काम कराया जा रहा था। जिसमें ब्राईट बेवरेज फैक्ट्री की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने फैक्ट्री के आशीष कुमार, गुलाम सरवर, सौरभ कुमार भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके द्वारा ही ब्राईट बेवरेज आरओ वाटर क्यूरी फायर पैकेजिंग ड्रिकिंग वाटर में अंजी से काम कराया जाता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...