बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान का नाम विनय उर्फ बीनू बताया जा रहा है। जवान बीजापुर में पदस्थ था। 85वीं बटालियन में पदस्थ विनय ने सर्विस गन से खुद को गोली मारी है। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वह 3 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी लौटा था। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

