CG ब्रेकिंग – प्रधान पाठक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: रिटायरमेंट से पहले प्रधान पाठक ने बॉयज होस्टल के सामने सागौन पेड़ में लगाई फांसी… मौत का कारण अज्ञात… जांच में जुटी पुलिस

प्रधान पाठक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रधान पाठक की लाश मिलने का मामला सामने आया है। जिले के घरघोड़ा ब्लॉक में पदस्थ प्रधान पाठक ने बालक छात्रावास के सामने सागौन पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। शिक्षक की सेवानिवृत्ति को दो वर्ष बचे थे। अपने अच्छे व्यवहार के चलते गांव में वो लोकप्रिय भी थे। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। प्रधान पाठक का नाम बजरु राम भगत बताया जा रहा है। बजरु राम की उम्र 60 साल की है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। परिजनों की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव पंचनामा भरकर मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक बॉयज होस्टल के सामने सागौन पेड़ में फांसी लगाकर प्रधान पाठक ने जान दी है। बजरु राम भगत गांव में मिलनसार शिक्षक को पेड़ में लटके सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो होश उड़ गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी अनुसार प्रधान पाठक बजरु राम भगत की नौकरी का 2 साल बचा हुआ था। उनके 2 बच्चे है पूनम भगत शिक्षक है। वही दूसरा पटवारी की नौकरी कर रहा है। बहु शासकीय कार्यालय में सेवा दे रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...