बजट सत्र के पहले MLA अरुण वोरा ने शासन से दुर्ग शहर के लिए मांगे 37 करोड़ रूपए… 25 शासकीय स्कूलों का 122 लाख से होगा मेंटेनेंस कार्य

दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट के पहले राज्य शासन से शहर के विकास के लिए 37 करोड़ रूपए की मांग की है। जिसमें से 25 शासकीय स्कूलों का 122 लाख से संधारण कार्य किया जाएगा। राज्य में चुनावी वर्ष के अंतिम बजट सत्र प्रारंभ होने के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने लोनिवि विभाग के शहर से संबंधित कार्यों के लिए 37 करोड़ रु का प्रावधान करने की मांग की है।

जिसके अंतर्गत दुर्ग बेमेतरा मार्ग में धमधा नाका ब्रिज संधारण के लिए सर्वाधिक 25 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है साथ ही पुलगांव बाईपास में उच्च स्तरीय पुल हेतु 2.5 करोड़ एवं बटालियन क्षेत्र में आवासों के संधारण एवं सड़क सुदृढ़ीकरण ले लिए 9 करोड़ की मांग की गई है। वोरा ने कहा कि शहर में कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही विकास के पहियों को गति मिली है जिसके अंतर्गत 450 करोड़ से अधिक कार्यों की स्वीकृति मिली है। कुछ कार्य आवश्यक हैं जिसके लिए वर्तमान बजट सत्र में मुख्यमंत्री एवं लोनिवि मंत्री से मांग रखी गई है।

सीएम की घोषणा के बाद शहर के 25 शासकीय स्कूलों के संधारण के लिए भी 1.22 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसके लिए वोरा ने डीईओ से चर्चा कर कहा कि शहर में कई स्कूल आजादी के पहले से बनी बिल्डिंगों में संचालित हैं जिसके लिए पुनः प्रस्ताव बना कर शासन को प्रेषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने पर्याप्त राशि की घोषणा स्कूलों के पुनरुत्थान के लिए की है जिले मुख्यालय के अनुरूप स्कूलों को सुंदर बनाने एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए मौके पर जाकर वस्तुस्थिति समझते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने 100 वर्ष पुराने सिकोला भाठा स्कूल के पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई एवं डीईओ अभय जायसवाल को निगम अधिकारियों के साथ मौके का सर्वे करने को कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...