CG – CRPF जवान ने खुद को मारी गोली: 2 दिन पहले ही घर से लौटा था, बाथरूम में जा कर किया सुसाइड

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दर्दनाक घटना घटी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान 44 वर्षीय हवलदार विपुल भूयान के तौर पर हुई है. विपुल भूयान सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन में हवलदार पद पर तैनात थे. घटना गादीरास गांव में सीआरपीएफ शिविर की है. मृतक असम के रहने वाले थे. दो दिन पहले घर से वापसी के बाद भूयान ने ड्यूटी ज्वाइन की थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया.

शौचालय में गोली की आवाज सुनकर सहकर्मी दौड़े. मौके पर जवान खून से लथपथ पड़े थे. सहकर्मियों ने आनन फानन जवान को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सीआरपीएफ के हवलदार को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूयान ने शिविर के शौचालय में एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है. गौरतलब है कि तीन महीने में सुरक्षा बलों के जवानों की कथित खुदकुशी का पांचवां मामला है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...