IAS Transfer in CG: दो जिले के कलेक्टर बदले गए… भिलाई निगम आयुक्त देवेश होंगे इस जिले के नए कलेक्टर, DM विजय दयाराम की जगह लेंगे हरीश

भिलाई। छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला हुआ है। राज शासन ने देर शाम एक लिस्ट जारी की, जिसके अनुसार भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह हरीश एस को बस्तर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

2018 बैच के अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव सुकमा के नए कलेक्टर होंगे देवेश कुमार ध्रुव अभी तक नगर निगम भिलाई के आयुक्त के पद पर सेवाएं दे रहे थे। भिलाई आने से पूर्व देवेश कुमार ध्रुव नारायणपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

विजय दयाराम को बस्तर कलेक्टर के पद से हटा कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण का पद सौंपा गया है। जिसके बाद राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, केड़ा तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण केवल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...