CG में हैवानियत की हद पार: शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी नाबालिग छात्रा… 8 युवकों ने किया किडनैप… जंगल ले जाकर बारी-बारी से किए दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

CG में हैवानियत की हद पार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। छात्रा से 8 लोगो ने गैंग रैप किया। ये वारदात उस वक्त हुई, जब छात्रा शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी। जयनगर थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है। शादी के कार्यक्रम से घर लौटते वक्त आरोपियों ने छात्रा को किडनैप किया और फिर बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को नाबलिग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। देर रात शादी सामरोह में शमिल होकर अपने घर वापस लौट रही थी, तभी 8 युवकों ने नाबालिग को अकेला पाकर अपने साथ जबरदस्ती पकड़कर जंगल ले गये, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद छात्रा को बेसुध छोड़कर आरोपी भाग गये। छात्रा किसी तरह से वहां से अपने घर पहुंची और फिर पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा ने जयनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी वीरपुर गांव के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...