सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र लापता, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र से सीवी रमन यूनिवर्सिटी का एक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले का रहने वाला है और यूनिवर्सिटी के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार रोहित कुमार 6 मार्च की शाम करीब 4 बजे से हॉस्टल से गायब है। परिजनों की सूचना के बाद 7 मार्च को कोटा थाना में गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को छात्र के कमरे से बिना सिम वाला मोबाइल फोन और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कुछ नोट्स मिले हैं। नोटबुक में करीब 40 लाख 77 हजार 400 रुपये के लेन-देन का हिसाब भी दर्ज पाया गया है।

पुलिस के अनुसार रोहित के मोबाइल से उसकी मां को कहीं जाने का एक मैसेज भेजा गया था, लेकिन वह मैसेज डिलीवर नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग में सक्रिय था।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन रोहित ने अपने दोस्तों से कैश में पैसे मांगे थे और कहा था कि वह उन्हें तुरंत UPI के जरिए लौटा देगा। वहीं बैंक डिटेल की जांच में अब तक करीब 7 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। इसके अलावा कई लोगों और विभिन्न ऐप के माध्यम से पैसे के लेन-देन की जानकारी भी मिली है।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने छात्र के दोस्तों, परिचितों और सहपाठियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। साथ ही यूनिवर्सिटी गेट, नाका चौक, यूको बैंक एटीएम और पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से हॉस्टल से कोटा रेलवे स्टेशन तक सर्चिंग अभियान भी चलाया है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा गया है।

परिजनों ने भी पुलिस को बताया है कि रोहित को बेटिंग में पैसे लगाने और हारने की जानकारी उन्हें पहले से थी। फिलहाल छात्र की तलाश जारी है और अन्य जिलों को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...