CG – डांस टीचर ने किया सुसाइड: कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी, फोन से खुल सकता है राज, सुसाइड नोट…

कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक डांस टीचर ने आत्महत्या की है। टीचर की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। मृतिका एक निजी स्कूल में डांस टीचर के तौर पर काम करती थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक डांस टीचर के साथ-साथ वो दुकान में काम करती थी। रात 8 बजे खाना खाकर कमरे में चली गई थी। सुबह जब वो देर तक नहीं उठी, तो कमरे में झांककर देखा, जिसके बाद डांस टीचर कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली।

घटनास्थल से अभी इसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस फोन से भी जांच करेगी और मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास करने में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...