गणतंत्र दिवस पर BJP पार्षद दया सिंह ने बांटी खुशियां: खुर्सीपार में दया सिंह ने सरकारी स्कूल समेत कई जगहों पर किया ध्वजारोहण, बच्चों को चॉकलेट और बांटी मिठाइयां, बताया संविधान का महत्व

भिलाई। 73वें गणतंत्र दिवस पर वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड के पार्षद व भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दया सिंह ने सरकारी स्कूल समेत जगह-जगह ध्वजारोहण किया। सुबह 7 बजे से ध्वजारोहण का कार्यक्रम शुरू हुआ जो सुबह 10 बजे तक चला। गणतंत्र दिवस पर भाजपा पार्षद सबसे पहले लक्ष्मीनारायण वार्ड में स्थित शासकीय स्कूल पहुंचे। जहां सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण करने के साथ-साथ वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और लोगों को संविधान के बारे में बताया।

आज के दिन गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है, इसकी भी जानकारी दी गई। दया सिंह ने कहा, 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया था लेकिन लागू 26 जनवरी को किया। इसकी वजह थी कि 26 जनवरी 1930 में आज ही के दिन भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया गया। 20 साल बाद उसी दिन संविधान लागू कर दिया गया।

आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर लागू हुआ था। इसलिए गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। स्कूल के बाद दया सिंह आंबेडकर चौक लक्ष्मीनारायण वार्ड, जोन-3 क्रांति मार्केट, मस्जिद चौक जोन-2, गणेश मंच लक्ष्मीनारायण वार्ड, ओड़िया मोहल्ला, जोन-2 दुर्गा मैदान, जोन-3 सतनाम भवन के पास, दुर्गा मंदिर केनाल रोड, यादव पारा पहुंचे। जहां ध्वजारोहण किया गया। वहां मौजूद लोगों को बूंदी की मिठाइयां, चॉकलेट और बिस्किट बांटे गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...