दया सिंह छुईखदान में कर रहे धुंआधार जनसम्पर्क : घर-घर पहुंच भाजपा प्रत्याशी कोमल को जिताने कर रहे अपील, तपती 40 डिग्री में जिताने बहा रहे पसीना

भिलाई। भिलाई नगर निगम के खुर्सीपार क्षेत्र के पार्षद व बोलबम कल्याण एवं सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह इन दिनों खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। उन्हें इन दिनों छुईखदान सहित आसपास के गांवों में प्रचार का प्रभार मिला हुआ है। वे अपने भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल को जिताने ऐड़ी चोटी एक कर रहे हैं।

दया भीषण गर्मी व तपती दोपहरी में 40 डिग्री के बीच भाजपा प्रत्याशी को जिताने जमकर पसीना बहा रहे हैं। वे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ ग्रामीण मतदाताओं के बीच प्रत्याशी कोमल की स्वच्छ व निर्विवाद छवि को लेकर पहुंच रहे है। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को भी बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की बेहतर नीतियों के कारण भाजपा प्रत्याशी का जितना सुनिश्चित माना जा रहा है। दया सिंह मतदाताओं से आग्रह कर रहे हैं कि एक बार भाजपा प्रत्याशी को अवश्य जिताए और 12 अप्रैल को कांग्रेस का 12 बजाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...