BJP की सरकार, दया ने दी जीत की बधाई…दो विधानसभा में दया और उनकी टीम ने बहाया पसीना, संगठन के दिए टास्क को किया पूरा, पूर्व सीएम डॉ. रमन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से दया ने की मुलाकात

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। सरकार गठन बहुत जल्द हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में इसी लक्ष्य के साथ भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह अपनी टीम के साथ ग्राउंड पर उतरे थे। उस उद्देश्य की पूर्ति हो गई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन फिर से आने वाला है। चुनाव परिणाम आने के बाद उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से मुलाकात की।

इस मुलाकात में उन्होंने भाजपा सरकार की बधाई दी और जिस लक्ष्य को प्राप्त करने का आशीर्वाद पार्टी नेताओं ने दिया था। उसमें सफल हो गए। दया सिंह ने बताया कि पार्टी के नेताओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। चुनाव से पहले भी लक्ष्य निर्धारित करते हुए ग्राउंड में टीम के साथ उतरे थे। भिलाईनगर और वैशालीनगर विधानसभा में दया सिंह अपनी टीम के साथ पसीना बहाए थे। उसकी भी जानकारी दया ने संगठन के नेताओं को दी। डॉ. रमन सिंह और अरूण साव को भिलाई आने का न्यौता भी दया सिंह ने दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर निगम दुर्ग के सभापति को जान से मारने...

भिलाई। दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी...

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...