मददगार बनकर बेघरों के बीच पहुंचे दया सिंह: आगजनी के प्रभावित लोगों से दया ने की मुलाकात…सभी को बांटे जाएंगे कपड़े और राशन, आशियाना संवारने भी करेंगे मदद

– सोमवार की सुबह फल मंडी के पीछे सूर्यानगर पहुंचे भाजपा पार्षद दया सिंह
– बेघर हो चुके लोगों को मदद का दिया आश्वासन
– कल से पहुंचने लगेगी मदद

भिलाई। शहर के सूर्यानगर अग्नीकांड के प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ रहे हैं। लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं। आज खुर्सीपार से भाजपा पार्षद व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने भी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

आज दया सिंह सुबह-सुबह सूर्यानगर पहुंचे। जहां सभी प्रभावितों से मुलाकात की। उनका दुख-दर्द समझा। पार्षद दया ने शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया। जहां चाय-नाश्ता से लेकर भोजन के लिए जरूरी इंतजाम को देखा। लोगों की आंखों में दर्द और दुख देखकर दया सिंह भी भावुक हो उठे। उन्होंने दुर्ग-भिलाई के लोगों से अपील की है कि इस संकट की घड़ी में लोग मदद के लिए सामने आए। इनके पास पहने हुए कपड़े के अलावा कुछ भी नहीं है। जो भी था वो आग की चपेट में आकर खाक हो गया है।

दया सिंह ने कहा, हमारी समिति की ओर से सभी प्रभावितों की मदद की जाएगी। वो चाहे कपड़े हो या राशन…। हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश होगी। लोगों ने अपनी आप बीती बताई है। समय पर फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने से बड़ा नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को दुरूस्त करना चाहिए। ताकि आने वाले दिनों में इस तरह की दूसरी कोई घटना न हो।

हमेशा मदद के लिए दया रहे खड़े
ये पहली बार नहीं है कि मदद के लिए भाजपा पार्षद दया सिंह खड़े रहे। इससे पहले भी वे कोरोनाकाल के वक्त शहरभर में भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे। वो चाहे राशन हो या जरूरतमंद दैनिक सामान। यही नहीं, कड़ाके की ठंड के वक्त भी दया सिंह ने कंबल बांटे। जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई।

अब फिर से सूर्यानगर के रहवासियों की मदद के लिए दया सिंह ने हाथ बढ़ाए हैं। जब दया सिंह लोगों के बीच पहुंचे तो लोगों की उम्मीदें बढ़ गई। आज के दौरे के दौरान पार्षद विनोद चेलक, पार्षद प्रतिनिधि भोला साहू, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, पवन मिश्रा, अजीत सिंह, रमेश साहू, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता, खटीक समाज के शेखर सोनकर, अभिषेक पासवान समेत समिति के पदाधिकारी व मोहल्लेवासी मौजूद रहें।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...