“…ट्रांसफर चाहिये, तो पहले अपनी बीवी को मेरे साथ सुलाओ”….. JE की डिमांड से तंग आकर लाइनमैन ने दफ्तर के बाहर लगा ली खुद को आग….मौत के बाद अधिकारी सस्पेंड

लखीमपुर खीरी। “….ट्रांसफर चाहिये तो अपनी बीवी को मेरे साथ सोने के लिए भेजो!…” इंजीनियर ने लाइनमैन को इतना प्रताड़ित किया कि उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का है। मृतक का नाम गोकुल प्रसाद है। गोकुल अपना तबादला करना चाह रहा था, इसके लिए जब वो जेई नागेंद्र कुमार के पास गया तो उसने उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड रख दी।

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर के पलिया थाना क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र में लाइनमैन गोकुल पदस्थ था। पिछले तीन साल से वो लगातार अपने तबादले के लिए परेशान था। ट्रांसफर को लेकर जब उसने जेई नागेंद्र कुमार से संपर्क किया तो अनैतिक डिमांड शुरू कर दी। प्रताडना से तंग आकर लाइनमैन गोकुल ने बिजली उपकेंद्र के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

गंभीर हालत में गोकुल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गयी। मृतक गोकुल ने मौत से पहले अपने बयान में कहा कि बिजली विभाग में तैनात JE नागेंद्र कुमार ने तबादला के बदले उसकी बीवी के साथ शीरीरिक संबंध बनाने की डिमांड कर रहा था, जिससे आहत होकर वो खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

वहीं मृतक की पत्नी ने कहा कि उसके पति का ट्रांसफर अलग-अलग जगहों पर किया जा रहा था, जब उसके पति ने पलिया में ट्रांसफर करने की बात कही तो जेई नागेंद्र कुमार ने कहा कि अपनी बीबी को लाकर मेरे साथ सुलाओ, तब ट्रांसफर करेंगे।

इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जेई नागेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...