छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की लटकी हुई मिली लाश: शादी तय होने के सात दिन बाद ही युवती ने लगा ली फांसी… बस के भीतर ही फंदे पर लटका मिला ड्राइवर… तो कहीं वर्कशॉप मैनेजर की भी फंदे पर लटकी मिली लाश, पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों की लटकी हुई लाश मिली है। जिसमे से 3 की मौत खुदकुशी बताई जा रही है। वही दो की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है।

पहला मामला –
राजधानी में फंदे पर लटकी हुई युवती की लाश मिली है। युवती का शादी तय हो चुकी थी, लेकिन दुल्हन बनने से पहले ही फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिला है। 22 वर्षीय युवती का नाम दामिनी साहू बताया जा रहा है। हालांकि लड़की ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। घटना चंद्रखुरी बस्ती के गांधी चौक की बतायी जा रही है। घटना की जांच मंदिर हसौद की पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

दूसरा मामला-
इधर रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। मृतक का नाम राजकुमार अग्रवाल बताया जा रहा है। युवक भी चंद्रखुरी का रहने वाला है। युवक रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित जनता क्वाटर में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक किराये पर युवक पिछले छह माह से यहां रह रहा ता। मृतक पंडरी स्थित हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी में वर्कशाप मैनेजर के पद पर काम करता था। आस पड़ोस के लोगों के मुताबिक पिछले करीब 20 दिन से वो काम पर नहीं जा रहा था। बीती रात से दरवाजा अंदर बंद होने से मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजकुमार अग्रवाल कमरे में मृत पड़ा मिला। राजेंद्र नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयीहै।

तीसरा मामला –
रायपुर के भाठागांव स्थित बस स्टैंड के पास ड्राइवर की बस के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। ड्राइवर की लाश रस्सी से लटकी हुई मिली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बस स्टैंड के पास नरेश ट्रैवल्स बस की है। बस स्टैंड के पास उस वक्त हड़कंप मच गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की बस में लटकी हुई लाश मिली। नरेश ट्रैवल्स के बस में ड्राइवर की लाश मिली है। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ड्राइवर की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस ड्राइवर के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर उसकी लाश लटकाई गई है। प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। पोस्ट मार्टम के बाद असल वजह का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से तफ्तीश कर रही है।

चौथा मामला-
सरगुजा जिले में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। खाना बनाने के बाद पहले महिला ने फांसी लगाई। इसके कुछ देर बाद उसका पति भी फंदे पर लटक गया। माना जा रहा है कि दोनों ने घरेलू विवाद के चलते जान दी है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

चकेरी निवासी सुरेंद्र शाह(35) अपनी पत्नी दीपा(30) और 4 बच्चों के साथ गांव में रहता था। वह घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी किया करता था। होली के दिन सभी ने त्योहार मनाया। वहीं दीपा ने तरह-तरह के पकवान बनाए थे। इसके बाद उसने अचानक फांसी लगा ली।

बताया गया कि बच्चे और सुरेंद्र दूसरे कमरे में थे। उसी दौरान अपने कमरे में दीपा ने जान दे दी। कुछ समय बाद जब सुरेंद्र वहां गया, तब वह ये देखकर हैरान रह गया। उसके बाद वह परिजनों के घर गया। वहां उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद सभी लोग सुरेंद्र के घर पहुंचे थे।

जानकारी मिली है कि सभी लोग घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान सुरेंद्र अंदर गया था। जब वह काफी समय तक बाहर नहीं आया, तब लोगों ने घर के दूसरे कमरे में जाकर देखा। वहां सुरेंद्र की लाश भी फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है।

इस पूरी घटना के बाद से परिजन हैरान हैं। 4 बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। 4 बच्चों में सबसे बड़ा बेटा 15 साल का था। अब तक आई जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग