CG – सगी बहनों की मिली लाश: भाई से विवाद के बाद घर से निकली थी दोनों बहने… अगले दिन डैम में तैरते हुए मिला शव… हादसा या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो सगी बहनों की लाश डैम में तरती मिली है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही दोनों बहनों का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वे दोनों गुस्सा होकर घर से निकल गयी थी। परिजन रात भर दोनों बहनों को ढूंढते रहे लेकिन उनका पता नही चल सका, आज सुबह दोनों बहनों की लाश डैम में मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, विंध्या जाटवर (19 साल) और उसकी छोटी बहन अंजली जाटवर (17 साल) विनोबा नगर क्षेत्र की रहने वाली है। मंगलवार सुबह पचधारी डैम में उनकी तैरती लाश मिली। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने कहा कि बहस के बाद दोनों घर से निकले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बड़ी बहन आत्महत्या के लिए पानी में कूदी होगी, तब छोटी बहन उसे बचाने के लिए छलांग लगाई होगी और दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चियों के पिता नहीं है और मां हाउसवाइफ है। भाई मजदूरी करता है। मृतका बहनों की मां रत्ना जाटवर ने बताया कि रात में घर में सभी ने खाना खाया। इसके बाद भाई के साथ मामूली सी बहस हो गई। इससे दोनों बहन रात में ही घर से निकल गए। सभी यह सोच रहे थे कि वे आ जाएंगे। कुछ देर बाद जब नहीं पहुंचे तो दोनों को ढूंढने की कोशिश भी की गई। दोनों रात भर नहीं आईं और सुबह ऐसी घटना की जानकारी मिली। आसपास के लोगों ने डैम में तैरती लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर और लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजन अभी शोकाकुल हैं इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंडे की सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पडकीभाट में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अंडे की सब्जी नहीं बनाने की बात पर...

UP में रायपुर पुलिस पर हमला, 53 लोगों पर...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में...

धर्मांतरण को लेकर बवाल, मारपीट के बाद सड़क जाम,...

नारायणपुर। जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, "प्रेस" लिखे एक चारपहिया वाहन...

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...