VIDEO: शिवनाथ नदी में मिली महिला और पुरुष की लाश… क्या कपल ने किया सुसाइड या कुछ और…? डिकंपोज हो चुकी है दोनों बॉडी; दुर्ग पुलिस जाँच में जुटी

  • शिवनाथ नदी कोटनी के पास मिली दो लाश
  • दोनों लाश 3-4 दिन पुरानी
  • पुलिस मामले की जाँच में जुटी

दुर्ग। बारिश के मौसम में दुर्ग से गुजरती शिवनाथ नदी हमेशा खबरों में बनी रहती है। इसकी वजह है कि आए दिन यहां पर हादसे होते हैं। कई लोगों की लाश मिलती है। ऐसा ही एक ताजा मामला कोटनी से सामने आया है। जहां गुरुवार को पर दो लाश पानी में तैरती हुई मिली है। एक लाश औरत की है और एक लाश पुरुष का है। आशंका जताया जा रहा है कि दोनों एक साथ नदी में अपनी जान देने के लिए कूदे होंगे।

दोनों ही लाश बुरी तरीके से सड़-गल चुकी है। बताया जा रहा है कि, दोनों लाश एक साथ किसी की बाड़ी में आकार फंसी थी किसी तरीके से नदी में लाशों को आगे बहा कर तट से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई है। जिन्होंने बॉडी निकाला उनकी मानें तो लाश कम से कम 3 से 4 दिन पुरानी लग रही है।

अब लाश किसकी है? मामला हादसा का है या आत्महत्या का है? यह सभी बातें जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। दोनों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है। यह पूरा मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है। आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही जेवरा सिरसा में एक युवक की डूबने से नदी में मौत हो गई थी।लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं आगे जो भी जानकारी सामने आएगी हम आपको बताएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...