8 लोगों का नाम लिखकर युवक ने कर ली खुदकुशी: फंदे पर लटका मिला शव…भिलाई-3 GRP ने दर्ज किया केस

भिलाई। एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से युवक के पास से एक सुसाएडल नोट भी बरामद हुआ है। मामले में जीआरपी भिलाई-तीन ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

जीआरपी भिलाई-3 ने बताया कि वार्ड 38 स्टोर पारा निवासी सुभाष स्वाईं पिता जयराम स्वाई 32 वर्ष विवाहित ने गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सभी अपने काम में व्यस्त थे। मृतक शराब का आदी था। जिससे लगातार उसकी तबियत भी खराब रहती थी। उपचार सिरसा गेट स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। जहां से डिस्चार्ज होने के बाद से तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी। मृतक सुभाष स्वाईं के चार भाई एक बहन है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसायडल नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें स्टोर पारा भिलाई 3 के 8 लोगों का नाम लिखा हुआ है।
जिसमें से कुछ सट्टे के बड़े कारोबारी भी है। फिलहाल जीआरपी चरोदा मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जिनका नाम सुसायडल नोट में लिखा है। उनके प्रताड़ना से ही आत्महत्या करना नोट में अंकित है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...