भिलाई स्टील प्लांट में मिला मास्टर ऑपरेटर का शव: आखिर कैसे हुई मौत, पुलिस कर रही जांच…

भिलाई। सुबह की बड़ी खबर भिलाई स्टील प्लांट से आई। खबर है कि प्लांट में बीएसपी कर्मी की लाश मिली है। प्लांट के अंदर काम करने वाले मास्टर ऑपरेटर का शव बताया जा रहा है। जैसे ही शव को देखा, प्लांट के जिम्मेदार अधिकारियों ने शव को मेन मेडिकल पोस्ट भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया तो शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मरचुरी में रखवाया गया है। भट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार उइके (55 साल) प्लांट के फाउंड्री एंड पैटर्न में काम करता था। शुक्रवार 21 जुलाई को उसकी नाइट शिफ्ट थी। सुबह की शिफ्ट में जब वहां के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो उन्होंने नल के पास उइके का शव पड़ा देखा। शव देखते ही वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना बीएसपी के अधिकारियों और पुलिस को दी। बीएसपी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उइके को मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। भट्टी पुलिस के मुताबिक मौत दुर्घटना से नहीं हुई है। शव में कहीं भी चोट के निशान नहीं है। बीएसपी के डॉक्टरों का कहना है कि शायद मौत हार्ट अटैक या अन्य मैडिकल कारणों से हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

राजेश कुमार उइके की मौत की खबर बीएसपी प्रबंधन ने उनके परिजनों को दे दी है। मृतक की पत्नी और दो बेटे हैं। परिजन सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि राजेश बीएसपी में 1993 से नौकरी कर रहे हैं। वो वहां के कर्मठ कर्मचारी थे। उन्हें जवाहर लाल नेहरू समूह पुरुस्कार और नेहरू अवार्ड भी मिला है। वो घर से स्वस्थ हालत में गए थे। इस तरह अचानक उनकी मौत कैसे हो गई। परिजनों में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग-भिलाई में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की गई मॉकड्रिल,...

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग/भिलाई नगर में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को...

CG – शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक…...

The lover had come to meet his married girlfriend अंबिकापुर। एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। महिला के पति...

सुशासन तिहार: CG में आवेदनों के निराकरण में धमतरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’...

छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात : IIT भिलाई...

रायपुर: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। आईआईटी भिलाई...

ट्रेंडिंग