Dead body found of drunken husband and wife
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही घर में पति-पत्नी की लाश मिली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना बेलगहना की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है की पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी पर लटककर जान दे दी। पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी की शाम बेलगहना पुलिस को क्षेत्र के बैगापारा ग्राम करवा में रतनलाल बैगा एवं उसकी पत्नी सुकवरिया बाई बैगा के घर में दोनो के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक की गई, जिस पर घर में रतनलाल बैगा का शव परछी के मैदान में फांसी पर लटका हुआ मिला। तथा घर के अंदर कमरे में रतनलाल की पत्नी सुप्रिया बाई का शव मिला। पुलिस ने जब जांच शुरू की तब पता चला की मृतक एवं मृतिका का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। इस पर दोनों का विवाद होता था इसके अलावा पति और पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे तथा अक्सर शराब पीकर भी दोनों का विवाद होता था।
16 फरवरी की रात भी दोनों के बीच लड़ाई हो रही थी। बाजू में रहने वाले रतनलाल के भाई समुन्द सिंह बैगा ने झगड़े को सुना और रोज की तरह सामान्य विवाद समझ के सो गया। 17 फरवरी की दोपहर जब गांव का तपेश्वर गोंड़ रतनलाल के घर गया तो तो परछी में फांसी पर रतन लाल की लाश लटकी पड़ी थी। जिस पर उसने रतन लाल के बड़े भाई समुन्द सिंह एवं अन्य लोगों को बताया जब लोग अंदर गए तो घर के कमरे में सुकवरिया बाई का शव मिला। पुलिस के द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा की कार्यवाही की गई है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शराब के नशे में पति-पत्नी में आपस में विवाद हुआ है। इसी विवाद की वजह से पति रतनलाल बैगा के द्वारा अपनी पत्नी सुकवरिया बाई का गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई,तथा घटना से व्यथित होकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।