CG में पेड़ पर लटका मिला 10 महीने के मासूम का शव: पिता ने ही की बच्चे की हत्या, पहले गला घोंटा फिर पेड़ से बांध दी लाश, आरोपी गिरफ्तार

CG में पेड़ पर लटका मिला 10 महीने के मासूम का शव

फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से लगभग 8 किलोमीटर दूर गनियारी गांव के जंगल में 10 माह के मासूम का शव पेड़ पर लटका मिला। इस घटना से सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है की पिता ने 10 महीने के बेटे को मारकर जंगल में पेड़ से बांध दिया। बच्चे की पहचान फिंगेश्वर के रहने वाले दौलत बंजारे के बेटे ऋषभ के रूप में हुई है। पिता ने बच्चे को क्यों मारा, इसकी पूछताछ चल रही है। आरोपी ने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

फिंगेश्वर के रहने वाले दौलत बंजारे मानसिक रूप से बीमार था। उसका काफी समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार को भी वो अपनी दवा लाने के लिए आरंग गया था। इसके बाद वो शाम 5 बजे आरंग से वापस फिंगेश्वर अपने घर लौटा।

थोड़ी देर के बाद उसने अपने 10 महीने के बेटे ऋषभ को लिया और टहलाने के बहाने घर से बाहर निकल गया। उसने घर का दरवाजा भी बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया।

इस बीच परिवार वाले परेशान होते रहे। रात 10 बजे दौलत बंजारे वापस घर लौटा, लेकिन उसके पास बच्चा नहीं था। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि बेटे को वो फेंक आया है। तब तक उसने हत्या की बात नहीं बताई।

परिवार वाले रातभर बच्चे को हर जगह ढूंढते रहे। रात में ही परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की सूचना भी पुलिस को दे दी। सुबह ग्राम गनियारी के जंगल में गांव वालों ने बच्चे की लाश पेड़ पर लटकी देखी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने जींस की फंटी हुई पैंट से बच्चे के गले को बांधा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी पिता दौलत बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि आरोपी का 3 साल का एक बच्चा और है, ये छोटा बेटा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, प्रभतेज सिंह भाटिया बने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर आशीष शेलार...

Durg Breaking: प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले...

दुर्ग। जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा और उनकी डॉक्टर पत्नी को आंध्र...

छत्तीसगढ़ दौरे पर देश के दूसरे सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट...

कोरबा। देश के दूसर सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अडानी ने कोरबा का...

Kho-Kho World Cup 2025: कल से दिल्ली में शुरू...

दुर्ग। भारतीय खो खो संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कल यानि 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक पहला विश्वकप का...

ट्रेंडिंग