नदी किनारे एक ही फंदे से लटकी मिली पति-पत्नी की लाश: दो साल पहले पति को छोड़कर युवती ने देवर से की थी शादी… अब उठाया ये घातक कदम… जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में नदी किनारे पति-पत्नी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक दोनों कोरबा चौकी के अंतर्गत मिसिया गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोरबा चौकी क्षेत्र की है। मृतक का नाम शंतराम धनवार 20 वर्ष और उसकी पत्नी का नाम करिश्मा धनवार था। बताया जा रहा है कि करिश्मा ने दो साल पहले अपने पति को छोड़कर अपने देवर से शादी रचाई थी। दोनों इसके बाद खाने कमाने के लिए बिलासपुर आ गए थे।

पता चला है कि दोनों बिलासपुर से रविवार शाम को ही लौटे थे। जिसके बाद रात को इनका कुछ पता ही नहीं चला। गांव के लोग जब नदी किनारे की तरफ रात को गए थे, तब उन्होंने एक ही फंदे पर दोनों को लटके हुए देखा। संभवना है कि दोनों ने वहां से लौटकर नदी किनारे फंदा लगाकर जान दे दी है। इधर, लोगों ने ही परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। फिर पुलिस को भी इस बात की खबर दी गई। खबर मिलने के बाद अगले दिन सोमवार को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया गया है।

बच्चा नहीं हो रहा था
गांव के लोगों का कहना है कि करिश्मा ने संतान सुख नहीं मिलने के चलते पति को छोड़ दिया था और अपने देवर से शादी कर ली थी। मगर देवर से शादी के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इस वजह से वह परेशान थी। आशंका है कि उसने इसी के चलते ये कदम उठाया होगा। फिलहाल शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृषटयता में ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। मगर पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का राज खुल सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...