छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: न्यायधानी में घर के अंदर मिली मां बेटी की लाश… गाय-भैंस बांधने वाले कमरे में फंदे पर झूल रही थी दोनों की डेड बॉडी… पति पेशे से ड्राइवर; पुलिस जाँच में जुटी

संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के एक घर के अंदर से मां और बेटी की लाश बरामद हुई है। बच्ची की उम्र महज 2 साल बताई जा रही है। दोनों का शव फांसी के फंदे पर झूला हुआ मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि, मासूम बच्ची को पहले फंदे पर लटका कर मां ने खुदखुशी किया है। बहरहाल पुलिस मामले में जांच लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्रा गीता यादव,पति दिनेश (30), निवासी अमने गृहणी थी। उसके पति के पास खुद की स्कॉर्पियो कार हैं, जिसे वह किराए पर चलाता है। संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। घटना के दौरान महिला की सास व जेठानी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को पति दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था। महिला का ससुर दूध बेचने कोटा गया था।

DB डिजिटल के रिपोर्ट के अनुसार, घर में महिला अपनी दो साल की बेटी कविता के साथ थी। दोपहर को उसका ससुर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। तब बहू और पोती पर उसका ध्यान नहीं गया। बाद में जेठ आया तो उसकी नजर महिला के कमरे की ओर गई। बहू का कमरा खुला था, पर अंदर कोई नहीं था। उसने इधर-उधर देखा पर मां बेटी का पता नहीं चला। फिर उसने पिता को जाकर बताया। दोनों ने पता लगाया, तब मालूम हुआ कि गाय-भैंस बांधने का कमरा भीतर से बंद था। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो गीता व मासूम बच्ची कविता का शव अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

इस घटना की जानकारी उन्होंने पड़ोसियों को दी। देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने दिनेश और महिला के मायके वालों को फोन पर खबर दी। रात में पति के साथ ही मायके वाले भी गांव पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह शव को परिजनों की मौजूदगी में उतारा जाएगा। पुलिस ने महिला के पति दिनेश से पूछताछ की तो बताया कि वह सुबह जब गाड़ी लेकर गया तो सब कुछ ठीक था। गीता ने उसे नाश्ता देकर भेजा था। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मायकेवालों से पूछताछ के बाद भी घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...