CG – नवविवाहिता का मिला शव: फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 साल की विवाहिता का शव… ससुराल पक्ष घर से भागे… मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

नवविवाहिता का मिला शव

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक नवविवाहिता का शव मिला है। 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला है। बताया जा रहा है की इस हादसे के बाद से ससुराल पक्ष के लोग गायब है, यानी भाग गए है। वहीं मायके पक्ष ने इल्जाम लगाया है की नवविवाहिता को दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर रहे थे घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडीहा की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी यशोदा यादव की शादी 2 मई 2023 को कोलडीहा निवासी विजय यादव के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से विजय यादव सहित उसके सास, ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मृतका के भाई अशोक यादव ने बताया कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट की जानकारी मिलने पर वे यशोदा को 31 दिसंबर को घर ले गए थे। उसके बाद विजय यादव के बड़े पिता जग्गू यादव घर आए और अपनी जिम्मेदारी लेते हुए परिजनों से बातचीत कर 15 जनवरी को वापस कोलडीहा लेकर आए थे। उस समय उसका पति भी साथ में था।

घटना की सूचना मिलने के बाद मायके वाले पहुंचे, तो घर में ताला लगाकर विजय यादव और उसका परिवार कहीं भाग गया। जिसके बाद गांधीनगर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा।

पुलिस को जांच के दौरान​​​​​​​ संषर्घ के निशान नहीं मिलने पर पुलिस ने आशंका जताई है कि यशोदा यादव ने फांसी लगाई है। आंगन में उसकी टूटी चूड़ियां और टूटी कुर्सी समेत अन्य सामान मिले हैं। जिससे आशंका है कि विवाद और मारपीट के बाद विवाहिता ने फांसी लगाई है। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पीएम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...