CG में युवती पर जानलेवा हमला: नशेड़ी प्रेमी से मिलने पहुंची थी प्रेमिका, किसी बात को लेकर हो गया विवाद, गर्लफ्रेंड पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, वारदात के बाद लड़की को उठाकर उसके घर के सामने छोड़ा और बोला…

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक नशेड़ी युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की घर में बिना कुछ बताये प्रेमी से मिलने पहुंची थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने के बाद आरोपी ने चाकू से लड़की पर ताबड़तोड़ हमला कर गोद दिया। घटना के बाद बकायदा आरोपी ने लड़की को लहूलुहान हालत में उसके घर के बाहर छोड़ने के बाद घरवालों को धमकाने के बाद लौट गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना के सीतामढ़ी बस्ती में रहने वाला निलेश आदतन नशेड़ी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात निलेश की नाबालिग गर्लफ्रेंड उससे मिलने पहुंची थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद नशे में धुत्त निलेश ने अपने पास रखे चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चाकू से लड़की पर कई बार हमला किया, ताकि उसकी मौत हो जाये।

इसके बाद जब लड़की बुरी तरह से लहूलुहान हो गयी, तब उसे उठाकर घर के बाहर रखकर चला गया। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी ने इस वारदात के बाद घर के बाहर पहुंचकर बकायदा उनकी बेटी को मारने की जानकारी दी। इसके बाद वह वहां से लौट गया। आनन फानन में नाबालिग लड़की को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: थककर पटरी पर सो गए मजदूर, ट्रेन...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस...

CA छात्र की मौत: ‘माई का मड़वा’ घूमने गया...

CG पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माई का मड़वा में एक हादसा हुआ है।...

विधायक देवेंद्र ने खुर्सीपार की घटना को लेकर SP...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक से विशेष मुलाकात की। खुर्सीपार बापूनगर में जो घटना हुई है। पीड़ित परिवार...

दुर्ग पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: SI, ASI सहित...

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें एक एसआई, 26...

ट्रेंडिंग