CG – 3 शिकारियों की मौत: हिरण के शिकार के लिए बिछाया था करंट वाला तार, खुद ही आ गए चपेट में, मौके पर हुई मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से तीन शिकारियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौक पर पुलिस और वन अमला की टीम पहुंची है। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीरबल धनवार निवासी पूंजीपथरा, अनिल कुजूर निवासी लैलूंगा सोनाजोरी, बोधन तिर्की निवासी बैगाबहार कोतबा पूंजीपथरा के आसपास ही फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि बुधवार की देर शाम को तीनों ने जंगल में जंगली हिरण कोटरी के शिकार के लिए करंट बिछाया था।

आशंका है कि कोटरी को निकालने के दौरान ही हादसे में तीनों शिकारी भी करंट की चपेट में आ गए होंगे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वनविभाग की टीम भी मृत हिरण कोटरी के शव को पीएम के लिए ले जा रही है। हालांकि पहले ये आशंका थी कि किसी जंगली जानवर के हमले से तीनों की मौत हुई है, लेकिन अब खबर है कि तीनों की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...