CG – ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत: ड्यूटी पर जा रहा था रेलवे कर्मचारी… ट्रेन की चपेट में आने से हो गई मौत… टुकड़े-टुकड़े हो गए शव, कुछ दिन पहले दुर्ग रेलवे स्टेशन में गई थी लोको पायलट की जान

जांजगीर। जिले में ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत हो गई। ड्यूटी पर जाने के लिए कर्मचारी घर से निकला था, जिसकी कई टुकड़ों में बंटी हुई लाश मिली है।

बिलासपुर के सिरगिट्टी में रहने वाले 50 वर्षीय जुगनू सिंह ठाकुर पिता शनि सिंह ठाकुर रेलवे में ट्रैक मेंटेनर के पद पर पदस्थ थे। वे कल शाम ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन से शाम 8 बजे अकलतरा स्टेशन पहुंचे। स्टेशन से वे पैदल ही पटरियों के किनारे चल कर लटिया की तरफ जा रहे थे, तभी वे किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसका पता अंधेरे के कारण रातभर किसी को नहीं लगा।

आज अकलतरा के स्टेशन मास्टर ने पटरियों के पास टुकड़ों में बंटे हुए शव को देखकर जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद पहुंची जीआरपी ने उनकी जेब मे मिले आईडी कार्ड से उनकी शिनाख्त की। जीआरपी ने उनके परिजनों को सूचना भेजी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है

वहीं दुर्ग रेलवे स्टेशन में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में लोको पायलट की जान चली गयी थी। बताया गया की वह चलती पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढ़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और ट्रेन के नीचे आ गया। इस हादसे में उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...