मंत्री की छुट्टी: SSC घोटाले में फंसे मंत्री को हटाया गया, मुख्यमंत्री ने लिया फैसला

कोलकाता: एसएससी घोटाले में आरोपी ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान पार्थ चटर्जी को पश्चिम बंगाल कैबिनेट से हटाने के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। सरकार ने एक आदेश जारी कर उन्हें हटाने की सूचना दी है। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सख्त कार्रवाई करती है।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैंने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। मेरी पार्टी सख्त कार्रवाई करती है। इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन मैं विवरण में नहीं जाना चाहती।’ पार्थ चटर्जी फिलहाल उद्योग मंत्री थे। जब वह शिक्षा मंत्री थे उस दौरान यह घोटाला हुआ था जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सभी पदों से हटाया गया
बंगाल के चीफ सेक्रेटरी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, पार्थ चटर्जी को उद्योग मंत्री के पद से हटाए जाने के साथ-साथ बाकी पदों से भी हटाया गया। इसमें सूचना एवं प्रसारण विभाग, संसदीय मामलों से जुड़े विभाग भी शामिल हैं।

पार्थ चटर्जी को पद से हटाया गया
पार्थ चटर्जी को ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया है। पार्थ की गिरफ्तारी अर्पिता मुखर्जी के पकड़े जाने के बाद हुई थी। अर्पिता के घर पर मारे गए छापे में 20 करोड़ के करीब रुपये कैश मिला था। इसके बाद बुधवार को अर्पिता के दूसरे फ्लैट में छापेमारी की गई थी।

अर्पिता के दूसरे फ्लैट में भी छापेमारी हुई
यहां भी 20 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए। साथ ही कई किलो सोना भी वहां से बरामद हुआ था। ईडी का मानना है कि यह वही पैसा है जो कि शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले में घूस के तौर पर लिया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...