रायपुर सेंट्रल जेल में एक-दूसरे से भिड़े कैदी: ब्लेड से किया हमला, एक की हालत गंभीर, मेहकरा अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से एक बड़ी खबर आ रही है। जेल में बंद आर्म्स एक्ट के आरोपी पर बदमाशों ने ब्लेड से हमला कर दिया है। बताया जा रहा हैं कि आर्म्स एक्ट के आरोपी कृष्णा तिवारी को इस हमले में गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कैदी को गंभीर अवस्था में आंबेडकर अस्पताल भेजा गया है , उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। ब्लेड के हमले की वजह से कैदी के शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं। जेल प्रबंधन घटना के पीछे कारणों का पता लगा रहा है।

गिलास को चाकू बनाकर हो चुका है हमला
साल 2019 के दिसंबर महीने में रकसेल गैंग और रफीक गैंग के बीच जेल में इसी तरह विवाद हुआ था तब आरोपियों ने जेल में रखे गिलास को काटकर एक नुकीला तेजधार हथियार बनाया। फिर इससे दूसरी गैंग के लोगों पर हमला कर दिया. हमले में रफीक नामक युवक को गंभीर चोट आई।उसे तत्काल जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती किया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...