बेटे से मिलने UP से छत्तीसगढ़ आई मां की मौत: कार अनियंत्रित होने से भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों सहित 7 घायल, एक महिला की हालत गंभीर

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की कार अनियंत्रित हो गयी थी जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है। जिस महिला की मौत हुई, वह अपने बेटे से मिलने के लिए आई थी। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पत्नी सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनका बेटा अकलतरा में FCI में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे। अभी वे NH-49 पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और डायल-112 व 108 एंबुलेंस की मदद से अकलतरा अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने गुड्डी देवी (56) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। बाकी 3 बच्चे और 3 पुरूषों का उपचार अकलतरा अस्पताल में ही चल रहा है।

अभी तक हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। घायलों के नाम भी सामने नहीं आ सके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि फोर लेन पर अचानक गाय आ जाने के कारण हादसा हुआ है। कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे उतर गई। अभी घायल भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। गाड़ी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है। सभी लोग पहले बिलासपुर ही आए थे। वहीं से खरसिया गए और फिर लौट रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

भिलाई में फुटबाल कोच की हार्ट अटैक से मौत,...

दुर्ग। भिलाई के रिसाली में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल कॉम्पिटिशन के दौरान एक कोच की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जीत की खुशी...

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री साय, कहा –...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में...

दुर्ग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश यादव ने गोवा मुंबई नेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर में गोल्ड एवं 200 मीटर में...

ट्रेंडिंग