सांसद की मौत, अपार्टमेंट में मृत अवस्था में मिले: अश्लील वीडियो हुआ था लीक, ड्रग्स लेते आए थे नजर… अब हुई मौत, 18 साल की लड़की से शादी को लेकर चर्चा में थे… जानें तीन शादी करने वाले इस चर्चित सांसद की कहानी

इस्‍लामाबाद: अपने कारनामों के कारण चर्चा में रह चुके पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन की मौत हो गई है. आमिर लियाकत हुसैन इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के टिकट पर चुनाव लड़कर संसद पहुंच चुके थे. आमिर लियाकत हुसैन की उम्र करीब 49 साल थी. पाकिस्तानी न्यूज चैनल जिओ न्‍यूज के मुताबिक आमिर अपने घर में अचेत अवस्था में पाए गए थे.

मिली जानकारी के मुताबिक लियाकत को बीती रात से ही बेचैनी महसूस हो रही थी. हालांकि उन्‍होंने अस्‍पताल जाने से मना कर दिया था. मौत को लेकर उनके कर्मचारी जावेद ने कहा कि सुबह आमिर हुसैन के कमरे से चिल्‍लाने की आवाजें आ रही थीं.

आमिर की मौत पर पुलिस का बयान
कर्मचारी जावेद के मुताबिक जब आमिर ने कोई जवाब नहीं दिया तो वह दरवाजा तोड़कर उनके कमरे में घुसा. जब तक कर्मचारी कमरे में पहुंचा आमिर की मौत हो चुकी थी. मौत के बाद शुरुआती जांच में आमिर लियाकत की मौत में कोई साजिश नहीं दिखाई दे रही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उनकी मौत की खबर के बाद पाकिस्‍तान में जारी संसद के सत्र को निलंबित कर दिया गया. बता दें कि लियाकत मार्च 2018 में इमरान खान की पार्टी पीटीआई में शामिल हुए थे.

आमिर लियाकत ने पाकिस्‍तान के कराची से चुनाव में जीत हासिल की ती. वह टीवी पर शो भी होस्ट कर चुके हैं. पिछले दिनों आमिर लियाकत का न्‍यूड वीडियो भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया था.

न्यूड वीडियो हुआ था लीक
इस वीडियो में आमिर का बेडरूम दिखाई दे रहा था. बेडरूम में वह आइस ड्रग्‍स लेते नजर आए थे. न्‍यूड वीडियो के लीक होने को लेकर उन्होंने पत्‍नी दानिया मलिक पर भड़ास निकाली थी. हालांकि बाद में आमिर ने इस वीडियो को फेक बताया था.

दानिया मलिक आमिर हुसैन की तीन शादी हो चुकी थी. तीसरी पत्‍नी दानिया मलिक उनसे उम्र में करीब आधी के बराबर है. आमिर की हरकतों से परेशान होकर दानिया मलिक ने हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...