दुर्ग में अज्ञात अधेड़ की मौत; बायपास रोड में इस बड़ी कंपनी की फैक्ट्री के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था अधेड़… अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; शव के वारिसान की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। दुर्ग जिले में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ये मामले अंजोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है। अंजोरा पुलिस ने बताया कि, ग्राम रसमड़ा बायपास रोड टापवर्थ फैक्ट्री के पास अज्ञात पुरुष जिसकी उम्र 50-55 साल लग रही थी वो घायल अवस्था में मिला था।

बताया जा रहा है कि, 29 जनवरी की सुबह घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत पुरुष का रंग गोरा, दुबला पतला बदन दाढी मुंछ, बाल सफेद पका हुआ है। बदन में हल्का काला उलन जैकेट एवं हरे रंग का टी शर्ट एवं काला लोवर पहना हुआ है। शव को वारिसान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शव को मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...