दुर्ग सेंट्रल जेल में बंदी की मौत: अब दुर्ग SDM करेंगे मामले की जांच…क्या संदिग्ध थी ये मौत या कुछ और…?

भिलाई। केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी व्ही गोपाल राव आत्मज विजय सदाशिव राव उम्र 45 वर्ष निवासी जामुल थाना जामुल छत्तीसगढ़, केंद्रीय जेल दुर्ग में परिरुध्द था। केंद्रीय जेल दुर्ग में शौचालय से वापस आने के दौरान अचेत होकर गिरने पर जेल हॉस्पिटल में चिकित्सक के द्वारा 24 मार्च 2022 को उसका परीक्षण किया गया, परीक्षण उपरांत बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण में दावा आपत्ती हेतु 07 अक्टूबर 2022 की समय सीमा तय की गई है। यदि कोई दावा आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित अभिकथन दो प्रतियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...