Delhi New CM Announcement: कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री? बीजेपी ने कर दिया बड़ा ऐलान

दिल्ली। रेखा गुप्ता राजधानी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के अगले सीएम का ऐलान हुआ। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सत्ता से विदाई की।

बता दें कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं।

कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ था। छात्र राजनीति में रहते हुए वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव चुनी गई थीं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था, लेकिन उनके पिता की नौकरी के कारण उनका परिवार दिल्ली आ गया था। दिल्ली में वैश्य समुदाय की संख्या बहुत ज्यादा है, और बीजेपी का कोर वोट बैंक भी यही समुदाय है। इस समय देश में बीजेपी की कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है, ऐसे में रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी महिलाओं को एक अच्छा संदेश दिया है।

बीजेपी की आंधी में उड़ी थी AAP

बता दें कि कुछ दिनों पहले हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में बीजेपी 48 सीटों पर जीत दर्ज की। पिछले एक दशक से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। इस चुनाव में पूर्व सीएम और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत AAP के कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं में मुख्‍यमंत्री आतिशी ही अपनी सीट (कालकाजी) बचाने में कामयाब रहीं। जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...