अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़…! पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर भेजा सलाखों के पीछे

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला 12 फरवरी 2025 की रात का है, जब आरोपी ने महिला का पीछा कर उसे अकेले पाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और छेड़छाड़ के अपराध को लेकर कड़ी कार्रवाई की। आरोपी संतोष चौहान, उम्र 40 वर्ष के विरुद्ध थाने में छेड़छाड़ के लिए बीएनएस की धारा 74 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13/02/2025 को पीड़िता ने थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.02.2025 को शाम करीब 05 बजे वह गांव के महादेव विसर्जन के पश्चात रात को नाच प्रोग्राम देखने अपने पति साथ में गई थी, इसके साथ गांव के अन्य लोग भी प्रोग्राम देखने गये थे, पीड़िता का पति रात करीब 12/00 बजे वापस अपने घर आ गया, व पीड़िता, साथियों के साथ आऊंगी सोचकर अपने पति के साथ नहीं आई।

रात्रि लगभग रात्रि 3/00 बजे पीड़िता के द्वारा अपने साथियों को, घर वापस वापस जाने के लिए ढूढने पर, नहीं मिलने पर, पीड़िता अकेली ही अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव का संतोष चौहान इसका पीछा करते हुये पीछे पीछे आ रहा था, जैसे पीड़िता एक होटल के पास पहुंची थी, कि आरोपी संतोष चौहान, पीड़िता को जमीन पर पटक कर गलत इरादे से पीड़िता के कपड़े को खोलने की कोशिश कर रहा था, तब पीड़िता के द्वारा अपने पास रखी टार्च से आरोपी संतोष चौहान के दोनो गालों में मारने पर वह भाग गया। पीड़िता के द्वारा घर वापस आकर घटना के बारे में अपने पति को बताई एवं सुबह घटना के बारे में गांव के अन्य लोगों को बतायी।

रिपोर्ट पर थाना थाना फरसाबहार में आरोपी संतोष चौहान के विरुद्ध बी एन एस की धारा 74 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी संतोष चौहान का पता तलाश किया जा रहा था जो आरोपी संतोष चौहान घटना के बाद से फरार था मुखबीर द्वारा आरोपी संतोष चौहान के बारे में सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी संतोष चौहान अपने घर आया है और पुनः कहीं भागने की तैयारी कर रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना से टीम गठित कर रवाना होकर आरोपी के घर में दबिश दी गई। आरोपी संतोष चौहान अपने घर में नहीं मिला। इस दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी संतोष चौहान तुमला की ओर जा रहा है, सूचना पर फरसाबहार पुलिस के द्वारा थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम बारो में घेरा बंदी कर आरोपी संतोष को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी के द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी संतोष चौहान उम 40 वर्ष के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, उप निरीक्षक सुरजन राम पोर्ते, म.प्र.आर.254 सुशीला सिंह, आरक्षक 545 निरज कुमार तिर्की, आर. 513 सुभाष खलखो, म.आर.777 पुष्पा पैंकरा का महत्वपूर्ण योगदान है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...