छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी शैलजा से वैशाली नगर में पूर्व सैनिक को टिकट देने के उठी मांग; किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने रखी दावेदारी… बताया ये समीकरण

भिलाई। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से पूर्व सैनिकों ने वैशाली नगर विधानसभा से किसी पूर्व सैनिक को टिकट देने की मांग रखी है। गुरुवार को रायपुर में उनके समक्ष ये मांग पूर्व सैनिकों और निषाद मल्लाह चौधरी समाज ने रखी और वादा किया कि हम इस सीट को जिताएंगे। इस दौरान पूर्व सैनिक राजेश चौधरी का नाम सामने आया। आपको बता दें, राजेश चौधरी वर्तमान में दुर्ग जिला शहर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष है।

दुर्ग जिला शहर किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौधरी

राजेश कुमार चौधरी निषाद मल्लाह चौधरी समाज से आते हैं। जानकारी के अनुसार इस समाज के क्षेत्र में 30 से 35 हजार वोट है। वहां मौजूद लोगों ने कहा, इसका फायदा मिल सकता है प्लस कैंप एरिया से पहली बार कोई प्रमुखता से दावेदारी कर रहा है उसका भी फायदा प्राप्त हो सकता है। राजेश चौधरी ने उत्तर भारतीय क्षेत्र से और निषाद मल्लाह केवट मछुआ से इस क्षेत्र में अत्यधिक वोट है। यह बात भी अपने समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी शैलजा के सामने रखी और टिकट मांगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दो बड़े मामलों में आरोपियों की कोर्ट में पेशी...

रायपुर। राजधानी में दो चर्चित मामलों में आरोपियों की अदालत में पेशी हुई। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ईडी ने...

कुलपति-कुलसचिव विवाद में राजभवन का बड़ा फैसला : डॉ....

अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राजभवन के आदेश के बाद डॉ. शारदा...

रायगढ़ में किराये के मकान में चल रहा था...

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक...

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत :...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट...