Job पाने का बढ़िया मौका: 17 से रायपुर में अलग-अलग फील्ड वाइज लगेंगे प्लेसमेंट कैंप… मेडिकल, फाइनेंस से लेकर होटल सेक्टर तक शामिल… लोन भी मिलेगा; पॉइंट्स में पढ़िए हर एक डीटेल्स

  • सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक
  • प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप पर करा सकते हैं रजिस्टर
  • स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला का भी होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जॉब पाने का अच्छा मौका है। जिला प्रशासन द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार (फील्ड) प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि, सभी प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप के माध्यम से रजिस्टर किया जा सकता है, जिसका लिंक https://raipurrozgarsangi.com/ है।

Points में आसानी से देखिये कौनसे फील्ड के लिए किस दिन और कहां लगेगा कैंप ?

  • होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर: 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सड्डू, रायपुर
  • हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर: 18 अगस्त को पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर
  • औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर: 19 अगस्त को अडवानी आर्लिकन स्कूल, बीरगांव
  • वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर: 22 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर
  • इसके साथ ही स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला का आयोजन 23 अगस्त को लाईलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित किया जाएगा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...