जेल में बंद MLA देवेंद्र यादव की रिहाई के लिए प्रदर्शन… एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ​की नि:शर्त रिहाई की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-2 खुर्सीपार के कांग्रेसियों ने रविवार को खुर्सीपार गेट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के कानून व्यवस्​था पर सवाल उठाए और जमकर कोसे। सभी ने बारी-बारी से अपना विचार प्रकट किया। दोपहर बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंप और अपनी मांग जल्द पूरा करने की मांग किए। गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जेल में डाल दिया है। बलौदाबाजार मामले में विधायक से पूछताछ के लिए पुलिस ले गई थी। इसके बाद से उन्हें जेल में डाला गया है। इसके बाद से लगातार दुर्ग ​भिलाई सहित पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुर्सीपार के अध्यक्ष तुलसी पटेल की अगुवाई में एक दिवसीय धरनाप्रदर्शन किया गया। जिसमें 1 हजार से ज्यादा कांग्रेसी शामिल हुए। खुर्सीपार गेट के पास पंडाल लगाया गया। जहां सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माइक में अपना ​विचार रखा। दोपहर तक धरनाप्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अंत में तुलसी पटेल ने आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि सतनामी समाज के निर्दोश युवाओं के साथ विधायक देवेंद्र यादव को नि:शर्त रिहा कियाजाए।

वरना यह शांति पूर्ण रूप से किया जारहा विरोध प्रदर्शन के बजाए प्रदेश भर के कांग्रेसी उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल विधायक प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र परगनिहा, डीकाम राजू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राधा रमन चौबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि के कोटेश्वर राव, पार्षद के जगदीश कुमार पूर्व पार्षद गुड्डू खान पूर्व पार्षद संदीप हिरवानी जोन अध्यक्ष इरफान बब्बू शंकर राव बादल डे अर्जुन शर्मा संगम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...

कपड़ा शोरूम में काम करने गई दीपा की संदिग्ध...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र...

धान खरीदी में 1.44 करोड़ की गड़बड़ी : आसुलखार...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के आसुलखार धान खरीदी केंद्र में जांच...