योग लंगर के द्वारा वीना विद्या निकेतन मरोदा में बच्चो के लिए दंत और स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन; Dr. विपिन अरोरा के मार्गदर्शन में बच्चों की हुई जांच

रिसाली। वीना विद्या निकेतन मरोदा में योग लंगर दशहरा मैदान रिसाली के तत्वावधान में अंचल के प्रख्यात दंतचिकित्सक विपिन अरोरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। बच्चो का सामान्य स्वास्थ परिक्षण डॉक्टर डिंपल अरोरा प्रो शंकरा मेडिकल कॉलेज द्वारा किया गया।

200 बच्चो की हुई जांच
पीड़ित बच्चो का निशुल्क इलाज डॉ अरोरा द्वारा बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संजीव शुक्ल ने की। उन्होंने बच्चो को जीवन में योग के महत्व के बारे बताया। विशेष अतिथि एम के सिंह सीईओ रैंकर्स कोटा क्लासेस ने अपने उद्बोधन में हिंदी माध्यम के बच्चे किसी से भी कम नहीं होते ये उदाहरण देकर समझाया। योग लंगर के संथापक अशोक माहेश्वरी ने योग नृत्य चित्रकारी कार्यशाला ग्रीष्मकालीन अवकाश में करवाने की घोषणा की। स्वस्थ बच्चों लिए अरोरा सर ने पुरस्कृत करने की घोषणा की। शिविर के अंत में शाला के संचालक विपिन सर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

योग लंगर युवा टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। योग लंगर परिवार से मेघना चतुर्वेदी, बबिता छाबरा दीपा आंचलराजेश,राहुल,शुभम ,मिष्टी,सौरव,शिवा,अधक्ष जी एल रजक,क्षितिज,वासुजी,प्राची ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की। काफी संख्या मे बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। डॉ आकांक्षा अरोरा,डॉ प्रिया सिंह,डॉ स्वाति राव,अटेंडेंट श्री संजू,निशा ठाकुर ने शिविर में अपना अमूल्य योगदान दिया।

वीना विद्या निकेतन के संचालक विपिन सिंह, वीना सिंह,मीना चौहान,नेहा चौधरी,संध्या पांडे,खिलेश्वरी मानिकपुरी,रीना सोनी सुनीता साहू, नीतू ठाकुर जया पांडे,सुमन महतो ने इस कार्यक्रम के आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ फिल्मकार रंगकर्मी अखिलेश वर्माजी ने अपने अनुभव सांझा किए उनका एवम सभी अतिथियों का अशोक के पौधे देकर सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...