उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया हनुमंत वाटिका का किया, वैदिक मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा पाठ और आतिशबाजी से गूंज उठा कवर्धा

रायपुर। सौंदर्य और संस्कृति के संगम का अद्भुत दृश्य शनिवार की शाम कवर्धा में देखने को मिला, जब नगर के हृदय स्थल पर निर्मित ‘हनुमंत वाटिका’ का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम का आरम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ और भक्तिपूर्ण माहौल में भगवान श्री हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया।

पारंपरिक परिधान में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पारंपरिक केसरिया परिधान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री शर्मा के साथ उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर वाटिका का लोकार्पण किया और श्रद्धापूर्वक भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान हनुमान चालीसा के पाठ से उपस्थित सभी भक्ति भाव में लीन हो गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा की हनुमंत वाटिका केवल एक पार्क नहीं, बल्कि यह कवर्धा की आस्था, संस्कृति और स्वच्छता का प्रतीक है। जहां कभी अव्यवस्था थी, वहां आज श्रद्धा और सौंदर्य का संगम नजर आ रहा है। यह नगर के विकास और जनभावना दोनों का प्रतीक स्थल बनेगा।

हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा वातावरण

कार्यक्रम में राजीव लोचन महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जहां भगवान हनुमान की भक्ति होती है, वहां से सदैव शक्ति, शांति और सेवा का संदेश प्रवाहित होता है। उनके सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” का पाठ करते हुए भक्ति में लीन हो गए। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत इस आयोजन में पूरा परिसर “जय बजरंग बली” के जयघोष से गूंज उठा।

महाआरती और आतिशबाज़ी से गूंजा उठी शनिवार की शाम

लोकार्पण के बाद हनुमान जी की भव्य आरती संपन्न हुई। दीपों की लौ, शंखध्वनि और घंटियों की गूंज ने वातावरण को और भी अनूठा और दिव्य बना दिया। जयघोष के साथ आसमान पर रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी ने आसमान को रोशन कर दिया, जिससे पूरा कवर्धा नगर उत्सवमय हो उठा।

हनुमंत वाटिका, आस्था और सौंदर्य का संगम

जहां पहले अव्यवस्था और झोपड़ी नुमा दुकानें थीं, उसे नगर पालिका परिषद कवर्धा ने विकसित कर ‘हनुमंत वाटिका’ का निर्माण किया है। जिसमें हरियाली, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा जैसे आकर्षण हैं, यह स्थल अब न केवल नगर के लोगों के लिए मनोरंजन व श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि पूरे जिले के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव स्थल साबित होगा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि हनुमंत वाटिका कवर्धा की सुंदरता और आध्यात्मिकता दोनों को एक नई पहचान दे रही है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

हनुमंत वाटिका निर्माण करने वाले का किया सम्मान

हनुमंत वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं राजीव लोचन दास महाराज ने परसवारा की मूर्ति का निर्माण करने वाले धनेश चंद्रवंशी, मूर्ति और आस पास सुंदर रंगों से सजाने वाले चित्रकार योगेश साहू एवं गार्डन के निर्माण करने वाले बलविंदर खुराना को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन महाराज, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, रामकुमार भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद गण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत गण और नगरवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...