कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव: साहू समाज भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

दुर्ग। जिले के धमधा तहसील के अंतर्गत ग्राम धौराभाठा में आज 1009वीं कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तहसील साहू संघ धमधा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री साव ने सभी को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्हांेने कहा कि साहू समाज की विशेषता मेहनत की कमाई और ईमानदारी है। इसी के बल पर आज समाज आगे बढ़ रहा है। आज साहू समाज अपने मेहनत ईमानदारी से समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि साहू कुल के बेटा देश का नेतृत्व कर रहा है। जिसके नेतृत्व में देश मे गांव, गरीब और किसान के विकास के साथ हर क्षेत्र गौरान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है।

उप मुख्यमंत्री साव ने समाज के पदाधिकारियों की मांग पर तहसील मुख्यालय धमधा मंे साहू समाज भवन के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। समारोह को पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, प्रदेश तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, हस्त शिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू और साहू समाज दुर्ग के जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ग्राम के पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...