रायपुर। जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के पास आज एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे, घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों के इलाज की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डिप्टी CM शर्मा की सवेदनशीलता: दो बाइक में आपस में हुई टक्कर… कई हुए घायल… उपमुख्यमंत्री का गुजर रहा था काफिला, रूक कर तुरंत घायलों को पहुंचाया अस्पताल

खबरें और भी हैं...संबंधित
सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...
भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...
पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...
कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...
BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...
कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...
कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...
कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...
