भिलाई के CSVTU और नीदरलैंड्स के SOEBIT साइबर सिक्योरिटी के बीच MoU… स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन ट्रेनिंग के साथ-साथ एजुकेशन प्रोग्राम का होगा आयोजन, और भी होंगे कई फायदे

भिलाई। CSVTU (छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय) भिलाई और SOEBIT साइबर सिक्योरिटी, नीदरलैंड्स (यूरोप) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान साइबर सिक्योरिटी में प्रशिक्षण और शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे।

CSVTU के कुलपति प्रो. एम. के. वर्मा ने कहा कि यह समझौता साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक मानकों को प्राप्त करने में मदद करेगा। विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो संजय अग्रवाल ने कहा कि सीएसवीटीयू ऑनलाइन मोड पर छात्रों के लिए प्लेसमेंट ऑन कैंपस की तैयारी एसओईबीआईटी के प्रतिनिधि द्वारा कराई जाएगी और ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

एसओईबीआईटी साइबर सिक्योरिटी के प्रतिनिधि सोनिल सोबेदार ने कहा कि यह समझौता साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को साझा करने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच को बढ़ाने में मदद करेगा। इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञता को विकसित करने में मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...