दुर्ग में 15 को होगी व्यापम की छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा: परीक्षा केन्द्र के संबंध में परीक्षार्थी अधिकारी-कर्मचारियों के मोबाईल नंबर पर कर सकते हैं कांटेक्ट… डिस्ट्रिक्ट लेवल पर हेल्फ-डेस्क गठित; देखिये नंबर्स

दुर्ग। दुर्ग में 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2.15 बजे तक छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में हेल्फ-डेस्क का गठन किया गया है। जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों की विकासखण्डवार ड्यूटी लगाई गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्ग विकासखण्ड हेतु सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संध्या ढ़ीढ़ी मोबाईल नंबर 9009497703, वि. स्त्रोत समन्वयक शहरी किरण चंदवानी मो. नं. 9406026249, संकुल समन्वयक हरीश देवांगन मो.नं. 9302833435 और संकुल समन्वयक लीलसिंह वर्मा मो. नं. 9926104408 की ड्यूटी लगाई गई है। पाटन विकासखण्ड हेतु बीआरसी खिलावन सिंह चोपड़िया मो. नं. 9993390046 और संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर मो.नं. 9993785425 की ड्यूटी लगाई गई है।

धमधा विकासखण्ड हेतु संकुल समन्वयक टीकम वर्मा मो.नं. 9630351800, संकुल समन्वयक अजय सिंह मो.नं. 9826945902 और संकुल समन्वयक किशोर तिवारी मो.नं. 8103678758 की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त अधिकारी/कर्मचारी 15 सितम्बर 2024 को प्रातः 6 बजे से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में उपस्थित रहेंगे। साथ ही संबंधित विकासखण्ड के परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं का निराकरण करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...