CG पुलिस भर्ती ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती… सूबेदार-SI के पदों पर भर्ती को वित्‍त विभाग ने दी मंजूरी… देखिए लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ पुलिस में थोक में भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने पुलिस के अलग अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। सब इंस्पेक्टर के सर्वाधिक 278 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी से भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

अफसरों ने बताया कि इस कैडर के कुल 341 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्‍त विभाग से मिली है। इसमें सूबेदार के 19, उप निरीक्षक के 278 पद शामिल है। इसके अलावा उप निरीक्षक (विशेष शाखा) 11 पद, प्‍लाटून कमांडर के 14 और उप निरीक्षक साइबर क्राइम के 9 पद सहित अन्‍य शामिल हैं।

इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...