देवभोग बना नगर पंचायत… राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना… क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले के देवभोग को नगर पंचायत गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार देवभोग नगर पंचायत में ग्राम पंचायत देवभोग, ग्राम झाराबहाल और ग्राम सोनामुंदी को शामिल किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इन तीनों गांवों की समन्वित जनसंख्या 5287 है।

ग्राम पंचायत देवभोग, ग्राम पंचायत डोहेल के आश्रित ग्राम झाराबहाल एवं ग्राम पंचायत मुंगझर के आश्रित ग्राम सोनामुंदी की सीमाएं ही नगर पंचायत देवभोग की सीमाएं होंगी। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से देवभोग को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की जा रही थी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने जन आकांक्षाओं को देखते हुए विभाग को इस संबंध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। देवभोग नगर पंचायत के गठन से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...